फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोजगार मेले में 24 अभ्यर्थियों का चयन

Fri, 20 Jun 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने रोजगार भर्ती मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से ऐसे मेलों का लाभ लेने की अपील की। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर (रुद्रपुर) ने 300 एलएपीएस ट्रेनी और 200 आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनिंग के पदों पर भर्ती की।
विज्ञापन

इस दौरान टाटा मोटर्स लिमिटेड के भर्ती अधिकारी शुभम सिंह और खीम सिंह जलाल ने भर्ती मेले की जानकारी दी और इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
रोजगार मेले में 42 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दीपक कुमार वर्मा, केएस सौन, देवेंद्र सिंह बिष्ट, पवन राणा, हीराबल्लभ कुलेठा, दिनेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें