फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर सकारी दंपति का इस्तीफा वापस

Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो        टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के प्रभारी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आश्वासन के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सकारी दंपति ने इस्तीफा वापस ले लिया है। बकौल नरेश सकारी प्रभारी मंत्री ने अभद्रता करने वाले आरोपी दरोगा पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।  

विज्ञापन


वाहन चेकिंग में गाड़ी के कागजात न होने और चालक के हेलमेट न पहने होने पर उप निरीक्षक मनोज कुमार ने ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी के पति नरेश सकारी की स्कूटी सीज कर दी थी। मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख के पति की दरोगा के साथ तीखी नोंकझोंक हुई। इस पर ब्लॉक प्रमुख और उनके पति ने आरोपी दरोगा को हटाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर  सकारी दंपति ने इस्तीफा दे दिया था।

मंगलवार को खटीमा कार्यक्रम में आए जिले के प्रभारी और प्रदेश शिक्षा मंत्री ने ब्लॉक प्रमुख और उनके पति को वार्ता के लिए खटीमा बुलाया।  जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी की की अगुवाई में सकारी दंपति ने शिक्षा मंत्री से वार्ता की। वार्ता के बाद नरेश सकारी ने फोन पर बताया कि शिक्षा मंत्री ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद सकारी दंपति ने अपने इस्तीफा वापस ले लिया है। 
विज्ञापन


- अब भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ने दिया इस्तीफा  
टनकपुर। जहां सकारी दंपति ने इस्तीफा वापस लिया है, वहीं अब भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री गिरीश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि वे 25 साल से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन अब वे पार्टी की मौजूदा कार्यशैली में खुद को नहीं ढाल पा रहे हैं। उन्होंने तंज भी कसा है कि लगता है अब संगठन को ईमानदार कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें