लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रिदम कन्नौजिया, अनुराग कालाकोटी, यश महरा पहले तीन स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में मोहित गोस्वामी, रिसद कन्नौजिया, नवप्रभात मेहरा, सब जूनियर में आशीष बिष्ट, अमन साह, यश बोहरा ने बाजी मारी। इससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जिला समन्वयक प्रदीप बोहरा, ब्लॉक समन्वयक ललित मोहन ने सभी का स्वागत किया। सब जूनियर वर्ग के पहले मैच में भौमिक शाह का मुकाबला किंचित ढेक से, दूसरे मैच में आशीष बिष्ट का यश भट्ट से तीसरे मैच में अमन शाह का पीयूष भट्ट से चौथे मैच में यश बोहरा का अमन विश्वकर्मा से कड़ा मुकाबला हुआ। जूनियर वर्ग के पहले मैच में मोहित गोस्वामी का सूरज सिंह से दूसरे मैच में रिसद कन्नौजिया का विवेक अधिकारी से तीसरे मैच में प्रथम शाह का नवप्रभात मेहरा से मुकाबला हुआ।
सीनियर वर्ग के पहले मैच में रिदम कन्नौजिया का राहुल रावत से दूसरे मैच में अनुराग कालाकोटी का आशीष वर्मा से तीसरे मैच में यश मेहरा का अमित जोशी से मुकाबला रहा। सचिन गोस्वामी, डीके जोशी, दीपक भट्ट, जीवन राय, नरेंद्र अधिकारी, एलएम भट्ट निर्णायक थे।