फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और खेती के विकास से ही होगी राज्य की तरक्की

Sun, 14 Jun 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शिक्षा और खेती के विकास से ही राज्य की तरक्की संभव है। मां पूर्णागिरि धाम का वैष्णों देवी धाम की तर्ज पर विकास होगा। सितंबर तक राज्य के हाईस्कूलों और इंटर कालेजों में शिक्षक का एक भी पद रिक्त नहीं रहेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के दो दिनी दौरे पर रविवार की शाम यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने तुलसीराम चौराहे पर आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बजट देने में हाथ खड़े कर दिए हैं, जिससे विकास की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं अटक गई हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है जिसने खेती छोड़कर तरक्की की है। केंद्र से आर्थिक मदद नहीं मिलने के बाद भी सरकार ने गन्ना किसानों को भुगतान के लिए परेशान नहीं होने दिया। गन्ने का न सिर्फ समय पर भुगतान किया बल्कि देश में गन्ने का मूल्य भी सबसे अधिक दिया है। पहाड़ में कृषि उपजों और दुग्ध उत्पादन पर सरकार बोनस दे रही है।

 मुख्यमंत्री ने विधायक हेमेश खर्कवाल की तारीफ करते हुए कहा कि विकास के प्रति हेमेश की सोच से अगले 10 सालों में चंपावत प्रदेश के सबसे सुंदर जिले के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर में शिक्षा के जो नए आयाम स्थापित हुए हैं वह हेमेश की मेहनत का ही नतीजा है। सभा को संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष आदि ने भी संबोधित किया। संचालन हरीश भट्ट ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी संजय कपूर, भगीरथ भट्ट, निर्मला गहतोड़ी, डा. महेश ढेक, कमला चौधरी, आेंकार धौनी, सूरज प्रहरी, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष डा. मोहन राम आर्य, फिरोज खान, शमशेर चंद, राजेंद्र रावत, कमल गुप्ता, विमला सजवान, मो. याकूब अंसारी, महेश प्रकाश आर्य, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें