फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार कराने एवं दवा लेने को एक दिन पूर्व ईसीएचएस को दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ईसीएचएस में उपचार को जाने वाले पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों को अब अपने स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं दवा लेने को ईसीएचएस पॉली क्लीनिक को एक दिन पूर्व दोपहर 12 बजे से पूर्व अवगत कराना होगा। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टल भानी चंद ने बताया कि कोराना संक्रमण के तहत ईसीएचएस में भीड़ पर नियंत्रण को यह निर्णय लिया गया है। ईसीएचएस के कर्नल जेएस महर ने पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों द्वारा लॉकडाउन के दौरान बाजार से खरीदी दवाओं के बिल जमा कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि ईसीएचएस से नियमित दवाऐं लेने वाले मरीजों को लॉकडाउन में बाजार से खरीदी दवाओं का भुगतान सेना द्वारा किया जाएगा। इसके लिए उन्हें 15 जून के बाद दवाओं के बिल बताए गए कागजात के साथ ईसीएचएस पॉली क्लीनिक में जाकर एवं ऑनलाइन जमा कराने होंगे। कर्नल महर ने बताया कि नियमित दवाऐं लेने वाले मरीजों द्वारा अप्रैल, मई, जून में बाजार से खरीदी गई दवाओं के बिलों का ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें