आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई देते मुस्लिम समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूूराे
मुस्लिम समाज ने ईद-उल-फितर का पर्व उल्लास से मनाया। एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। अबरार अहमद के आवास पर सितारगंज से आए हाफिज रफीक ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मुल्क की खुशहाली और अमन के लिए दुआ की गई। आरिफ, इकबाल, शमी, इसरार, गुलजार, शकील, नफीस, अबरार कुरैशी, मोहम्मद रेहान सहित कई लोगों ने नमाज अदा की। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
लोहाघाट में भी ईद का पर्व जोश-ओ-खरोश से मनाया गया। चांदमारी स्थित ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा करने के लिए डीएम डॉ. अहमद इकबाल सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई पहुंच हुए थे। ईद को लेकर हर उम्र के लोगों में उत्साह था। ईदगाह मैदान में हाफिज मोहम्मद, हनीफ और मोहम्मद इंम्तियाज, कोलीढेक में हाफिज मोहम्मद जावेद और खूना मलक में अबरार हुसैन ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार नीलू चावला, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश कुमार के अलावा बाबा हसमत हुसैन, जावेद यार खान, अफजाल हुसैन, जफर सिद्दीकी, सिराज सिद्दीकी, जहीर कुरैशी, बाबू मियां आदि मौजूद थे।