शारदा खनन क्षेत्र में वाहनों से उठती धूल।
- फोटो : TANAKPUR
शारदा खनन के निकासी मार्ग पर पानी का नियमित छिड़काव नहीं होने से खनन कार्य में लगे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शक्तिमान ट्रक यूनियन ने वन निगम की इस लापरवाही पर कड़ा रोष जताते हुए नियमित पानी के छिड़काव की मांग की है।
शारदा में इस बार बैराज के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में ही खनन हो रहा है जिससे डाउन स्ट्रीम में वाहनों का खासा दबाव है। वाहनों के चलने से धूल उठने के कारण आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण न फैले इसके लिए निकासी मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव जरूरी है। हालांकि वन निगम ने पानी छिड़काव की व्यवस्था की है लेकिन नियमित छिड़काव नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने पानी का नियमित छिड़काव नहीं किए जाने पर रोष जताया है। उनका कहना है कि पानी का छिड़काव नहीं होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में खनन प्रभारी से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है। (संवाद)