रेगड़ू में तीन दिनी दशहरा महोत्सव का विधायक पूरन फर्त्याल ने समापन किया। उन्होंने यहां के प्रसिद्ध शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। राजेंद्र मेहता की अध्यक्षता एवं उमेश जोशी, सुरेश मेहता के संचालन में हुए समारोह में दर्पण कलामंच पिथौरागढ़ के चंचल रावत के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ओ नंदा सुनंदा तेरी जै हो गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तरुण, विशाल, अज्जू, महेश, हरीश, राजू, ममता, पूजा, हेमा, कविता, आकांक्षा की प्रस्तुति यो गोरी छाल, यो काली ताल, ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ को पानी ठंडो हवा ठंडी, नेपाली गीत लठी टेक्यो बोजो बोक्यो ल्यांऊ ल्यांऊ ल्यांऊ तथा पार धार की बसंती छोरी रूम झुमा पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने लगे।
इससे पहले आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष प्रकाश मेहता, जगदीश कुमार, प्रकाश सिंह मेहता, विरेंद्र मेहता, पंकज मेहता, दीवान सिंह अधिकारी, नारायण सिंह मेहता, केदार सिंह मेहता, कल्याण सिंह मेहता, खीमा मेहता ने सभी का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि सुषमा फर्त्याल ने आयोजकों के प्रयासों को सराहा। समापन से पहले यहां चाक, खकोड़ा, छंदा, दयारतोली बुंगों से जत्थों के रूप में लोगों ने आकर मंदिर की परिक्रमा की।
...ओ देवरा मोहना तैरी केमुवां गाड़ी
चंपावत। सीमांत तामली में चल रहे दशहरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने किया। मां पूर्णागिरि देवभूमि कला दर्पण खटीमा और देहरादून से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। खटीमा के राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में कलाकारों ने ओ देवरा मोहना तैरी केमुवां गाड़ी और देहरादून के कलाकारों ने शिव भजन की जोरदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष विपिन जोशी, पूर्व प्रमुख पुरुषोत्तम जोशी, देवेंद्र जोशी, जगदीश, मदन पांडेय, भुवन जोशी, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।