फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ दशहरा महोत्सव शुरू

Wed, 30 Sep 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव के शुभारंभ में निकली कलश यात्रा में शामि
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव का भव्य कलश यात्रा के साथ आगाज हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सीताराम मंदिर से कलश यात्रा में हिस्सा लिया। आकर्षक झांकियों और दिल्ली और संभल से आए ढोल की धूम से माहौल भक्तिमय हो गया। मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को विधिवत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कमेटी ने बताया कि महोत्सव में एक से सात अक्तूबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। आठ अक्तूबर को भंडारा, नौ को केवल महिलाओं के लिए डांडिया कार्यक्रम होगा। इसके बाद 10 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के तहत 11 से 20 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को दशहरे के अवसर पर रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 21 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और लकी ड्रॉ के साथ होगा। नवयुवक रामलीला कमेटी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान कमेटी सचिव मयंक पंत, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बोर्ड सचिव नितिन गुप्ता, संरक्षक हरीश भट्ट, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें