फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदानों और वाहनों में कूड़ा डंप

Sat, 27 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
कूड़ेदानों और वाहनों में कूड़ा डंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत की ओर से शंखपाल और मेलाखाल के पास कूड़ा फेंकने का विरोध होने के बाद नगर पंचायत के सामने कूड़ा निस्तारण की समस्या पैदा हो गई है। नगर में पर्यावरण मित्रों को कूड़ेदानों और वाहनों में कूड़ा डंप करना पड़ा। शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान न मिलने के चलते कूड़े को डंप करने का निर्णय लिया गया था। 
विज्ञापन


शनिवार को नगर पंचायत ने नगर क्षेत्र में सफाई करने के बाद कूड़ेदानों और कूड़ा वाहनों में कूड़ा डंप कर दिया गया। कूड़ा डंप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूड़ा निस्तारण स्थल निर्धारित करने की मांग को लेकर चेयरमैन लता वर्मा के नेतृत्व में सभासदों का शिष्टमंडल शनिवार को जिलाधिकारी से मिला और उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी दी। चेयरमैन का कहना है कि जिलाधिकारी ने शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।

उनका कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से नगर पंचायत को लिखित तौर पर कूड़ा निस्तारण स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक पंचायत की ओर से कूड़ेदानों में कूड़ा डंप किया जाएगा। कहा कि अब नगर पंचायत की ओर से शंखपाल और मेलाखाल के पास कूड़े का निस्तारण किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते अब इन स्थानों में कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। उनका कहना था कि यदि नगर में कूड़े के कारण किसी भी प्रकार के संक्रामक रोग फैलते हैं तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें