फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मूसलाधार बारिश से नाली गांव में बह गए प्राकृतिक नौले और धारे

Sun, 11 May 2025 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के नाली गांव में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। पेयजल टैंक सहित तीन प्राकृतिक धारे और नौले बह गए हैं। यहां जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। वहीं गंगोलीहाट से सटे बेड़ीनाग में बिल्कुल भी पानी नहीं बरसा।
विज्ञापन

सीमांत जिले में बीते दिन हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। मौसम के लगातार करवट बदलने से लोगों को गर्म कपड़े फिर से निकालने पड़ रहे हैं। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बीती शनिवार की शाम को मूसलाधार बारिश हुई।
गंगोलीहाट के नाली में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। यहां तेज बारिश में पेयजल टैंक सहित तीन प्राकृतिक धारे और नौले बह गए हैं। रविवार को दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली लेकिन बाद फिर से घने बादल छा गए और बारिश की संभावना बनी हुई थी। इधर, बारिश से वन विभाग को काफी राहत मिली है। जंगलों में लगी आग अधिकांश जगहों पर बुझ गई है। बता दें कि पिछले वर्ष वनाग्नि ने विकराल रूप ले लिया था। इस साल आग की अब तक 38 घटनाए हुई हैं जिसमें 33 हेक्टेयर जंगल को ही नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कहां कितनी हुई बारिश (मिमी में)
गंगोलीहाट 32
बेड़ीनाग 00
पिथौरागढ़ 15
देवलथल 30
कनालीछीना 23
डीडीहाट 19.20
थल 12.20
तेजम 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें