फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लोगों के लापता होने की सूचना से मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
टनकपुर में कटवरा (जंगली मशरूम) बीनने जंगल गए 36 घंटे लापता रहे लोग। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जंगल में कटरवा (जंगली मशरूम) बीनने गईं छह महिलाओं समेत दस लोगों के शनिवार की सुबह से लापता होने की सूचना से वन विभाग में अफरा तफरी मची रही। किसी अनहोनी की आशंका में लापता लोगों के परिजन भी खासे परेशान रहे। वन विभाग ने आनन-फानन में अलग-अलग टीमें गठित कर उनकी तलाश में जंगल भेजी गई। दोपहर बाद लापता सभी लोग सुरक्षित लौटे, जिससे वन विभाग और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घसियारा मंडी के मुन्ना लाल, बीरू, गोविंद, श्यामू के साथ छह महिलाएं उर्मिला, संतोषी, मीरा, मालती, फूलमती और निशा शनिवार की सुबह पांच बजे घर से कटवरा बीनने जंगल गए थे। ये सभी देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने इनकी खोजबीन शुरू कर दी। सुबह होते ही परिजन पहले खुद इनकी तलाश में जंगल गए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दोपहर के समय वन विभाग को इसकी सूचना दी गई तो विभाग में हड़कंप मच गया।
शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने आनन-फानन में तीन टीमें गठित कर जंगल को रवाना की। खुद वन क्षेत्राधिकारी बिष्ट और डिप्टी रेंजर भी टीम के साथ लापता लोगों की तलाश में रवाना हुए। जंगल में उनकी खोजबीन चल ही रही थी कि शाम करीब पांच बजे सभी लापता लोग जंगल मशरूम लेकर सुरक्षित लौट आए। उन्होंने बताया कि वे कटरवा खोजते-खोजते जंगल से सूखीढांग के एक गांव में पहुंच गए थे, जहां उन्होंने एक घर में रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें