फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है दवाओं का छिड़काव

विज्ञापन
चंपावत जिले की सीमा पर जगबुड़ा पुल बैरियर पर बाहरी जिलों से आ रहे वाहनों को सैनिटाइज करते अग्निशम - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत शहर में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डोें में प्रतिदिन दवाओं का छिड़काव किया। लधियाघाटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालातड़ी के ग्राम प्रधान मीना भट्ट, बीडीसी सदस्य बिमला देवी, शिक्षक जीवन भट्ट, सरपंच हेम भट्ट, आनंद भट्ट, घनश्याम भट्ट, सुरेश भट्ट, पंकज भट्ट, जगदीश भट्ट आदि ने घर-घर जाकर सैनिटाइज किया। आशा कार्यकर्ता बसंती देवी की ओर से गांव के पेयजल टैंकों की सफाई करवाई। लोहाघाट में एसओ मनीष खत्री, एफएसओ चंदन राम के नेतृत्व में पुलिस और फायरकर्मियों ने घाट में बिना अनुमति के किसी भी वाहन को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके अलावा डॉ.कैलाश चंद्र, डा.प्रशांत वर्मा, फार्मासिस्ट अमित रतूड़ी, भूपेंद्र रावत, रविंद्र साह की ओर से चालकों व अन्य लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। रायनगर चौड़ी गांव में युवाओं की टीम ने 50 कूड़ेदान तैयार कर गांव के प्रमुख स्थानों में रख दिए हैं। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के नेतृत्व में चले अभियान में राहुल राय, विकास कापड़ी, करन राय, सचिन राय, गोविंद राय, नीरज राय, सोनू खुल्बे, विकास राय शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

जिले की सीमा पर वाहनों को किया जा रहा सैनिटाइज
टनकपुर (चंपावत)। अग्निशमन विभाग ने बाहरी जिलों से आ रहे वाहनों को जिले की सीमा पर सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण से चंपावत जिला अछूता है। जिले के बाहर से कोरोना फैलने की आशंका पर प्रशासन की कड़ी नजर है। अग्निशमन अधिकारी वंशनारायण यादव ने बताया कि एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर बाहर से आ रहे हर वाहनों को सैनिटाइज करना शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें