फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबा किशोर, मौत

Mon, 06 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
ताल में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के निलौटी गांव के एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह किशोर नदी में नहाने के बाद दोबारा तालाब में गया था। किशोर का अंतिम संस्कार का दिया गया। निलौटी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (15) पुत्र प्रकाश चंद्र रविवार को मवेशियों को चराने जंगल गया था। वहां से लौटने के बाद अपराह्न तीन बजे घर पहुंचाने के बाद राजेंद्र अपने मित्र ललित (11) के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया।
विज्ञापन


वहां नहाने के बाद वह दोबारा ललित को छोड़ अकेले नहाने भैतोड़ा ताल में चला गया। कुछ समय बीतने के बाद जब वह तालाब से नहीं निकला, तो शोर मचाते हुए ललित कुछ दूरी पर सकदेना गांव में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के पास मदद के लिए गया। जिस पर सकदेना गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

भारी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला जा सका। इस वारदात के बाद परिवार, आसपास के गांव में मातम छा गया। मृतक राजेंद्र के परिवार में माता-पिता, तीन भाई-बहनों को छोड़ कर गया है। वारदात के बाद राजेंद्र के परिवार में मातम छा गया। कोई शक  न होने पर परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें