फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में चालक, एनएच पर तीन वाहनों को ठोक दिया

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादली में तीन वाहनों को टक्कर मारने वाला टिप्पर। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा। टिप्पर के चालक को आई झपकी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े तीन वाहनों को एक-एक कर ठोक डाला। शुक्र है कि उस वक्त उन वाहनों में कोई सवार नहीं था। जोरदार टक्कर से दो कार और एक स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेने के साथ ही टिप्पर चालक को हिरासत में ले लिया। इधर खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत के मादली में पिथौरागढ़ जा रहे एक बेकाबू टिप्पर ने तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। दाहिनी ओर किनारे खड़ी हुंडई कार को टिप्पर टक्कर मार उसे 20 फीट दूर तक घसीट ले गया। बाद में एक आल्टो कार को टक्कर मारी और फिर एक स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर से पिथौरागढ़ के जाजर देवल निवासी टिप्पर चालक को भी मामूली चोट आई। इस घटना से लोग सकते में आ गए और घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए।
यातायात पुलिस निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट संग मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। चालक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बताया कि झपकी आने से चालक का टिप्पर पर नियंत्रण नहीं रहा। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेने के बाद चालक को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं टिप्पर स्वामी की ओर से तीनों वाहनों को हुए नुकसान की भरपाई की पेशकश की गई है। इधर इस साल चंपावत जिले में वाहनों की टक्कर से पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक सहित अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अविनाश वर्मा, सीओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें