फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक, यात्रियों को यातायात के नियम बताए

Sat, 06 Jan 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत कोतवाली के समीप यातायात नियमों के पालन के लिए हस्ताक्षर करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को पुलिस ने कोतवाली के समीप एक गुमटी स्थापित कर चालक-परिचालकों और यात्रियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ने गुमटी का शुभारंभ करते हुए बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा।

इस दौरान टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर यातायात के नियम बताए गए। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने का तरीका तथा सीट बेल्ट बांधने आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया, कोतवाल सलाउद्दीन खान, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें