लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने नगर में सड़क सुरक्षा के तहत रैली निकाली।
जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य राखी सक्सेना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पीएलवी बृजेश जोशी, कमल राम आदि ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल से नगर पालिका चौराहे तक रैली निकालकर वाहन धीरे चलाएं, अमूल्य जीवन बचाएं, सुरक्षा पहले गति बाद में, हेलमेट पहनना है जरूरी आदि नारे लगाए। इस मौके पर पीएलवी तारा सिंह, विनोद, शीला तड़ागी, गीता देवी, मंजू देवी, हेमलता जोशी, नीमा, सीमा फर्त्याल, प्रियंका वर्मा, गीता, पुष्पा देवी आदि शामिल रहे। संवाद
:::
फोटो। 19सीपीटी17पी। लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जीजीआईसी से बाजार तक जागरुकता रैली निकाली। स्रोत : पीएलवी