फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री ने सोलर पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया

विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई खैसकांडे में सोलर पंपिंग योजना का निरीक्षण करते पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने लोहाघाट के सुुई खैसकांडे गांव में बने सोलर पेयजल पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंपिंग योजना के शेष कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में जलस्रोतों में पानी की कमी होने पर पहाड़ों में सौर पंपिंग योजना सफल होगी।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पेयजल आपूर्ति के लिए कटिबद्ध है। वर्ष 2023 तक हर घर को नल और नल में पानी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री ने पौधरोपण के साथ लोगों को चौड़ी पत्ती वाले और पानी के पौध लगाने को कहा। बताया कि लोगों को पेयजल योजना उपलब्ध कराने धन की कोई कमी नहीं है। हालांकि स्टाफ की कमी है तो उसको शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। जल निगम के ईई वीके पाल ने बताया कि जल जीवन मिशन की इस योजना से 90 परिवारों को जल संयोजन दिए गए हैं। जिन्हें प्रतिदिन करीब 50 हजार लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, सचिन जोशी, एसडीएम आरसी गौतम, ईई वीके पाल, जेई महेंद्र मनराल, कविंद्र बिष्ट, संदीप वर्मा, आर टम्टा, पवन बिष्ट, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें