फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच और दुबड़ जैनल में गहराया पेयजल संकट

Wed, 24 Jun 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दुबड़ जैनल में हैंडपंप पर पानी भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। ग्राम पंचायत मंच और दुबड़ जैनल में पेयजल संकट गहराने से 60 से अधिक परिवारों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण हैंडपंपों के सहारे गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीणों को राहत देने के लिए जल संस्थान 32 किलोमीटर दूर चंपावत से विभागीय टैंकरों और पिकअप के माध्यम से पानी पहुंचा रहा है। ग्रामीण मंच पंपिंग पेयजल योजना को शीघ्र ठीक कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत मंच और दुबड़ जैनल ग्राम पंचायतों के 60 से अधिक परिवार आज भी हैंडपंपों के सहारे प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सरकार की ओर से ग्राम पंचायत मंच और दुबड़ जैनल के लिए मंच पंपिंग पेयजल योजना संचालित है। बीते सोमवार से पंपिंग योजना ठप है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सहायक अभियंता विपिन विश्वकर्मा ने बताया कि बीते दिनों बिजली गिरने से मंच पंपिंग पेयजल योजना का स्टार्टर खराब हो गया था, जिससे पंपिंग बाधित हो गई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रीशियन को बुला लिया गया है और मरम्मत कार्य जारी है। शुक्रवार तक योजना को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल संस्थान की ओर से चंपावत से विभागीय टैंकर और पिकअप के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
वर्जन :
पेयजल के लिए उन्हें रोजाना करीब दो किलोमीटर दूर मंच स्थित हैंडपंप तक जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह से घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। टैंकरों से पानी की आपूर्ति तो की जा रही है, लेकिन वह पानी पीने योग्य नहीं है। - श्याम सिंह, दुबड जैनल
विज्ञापन

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गांव के अधिकांश घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को पीने का पानी निजी वाहनों के माध्यम से लाना पड़ रहा है। - गंगा सिंह, दुबड़ जैनल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें