फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगालीचौड़ और किमतोली में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
किमतोली में हैंड पंप से पानी भरते बच्चे, लगी खाली बर्तनों की लाइन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ और किमतोली में पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों की पूरी निर्भरता हैंडपंपों, गधेरों में बनी हुई है। ग्रामीणों को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पेयजल स्रोतों में पानी की भारी कमी आ गई है। लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए घंटों लाइन में लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार की ओर से हर घर नल, हर घर जल योजना बनाई जा रही है। इसके तहत पाइप लाइनें बिछा दी गई हैं, लेकिन उसमें कब और कहां से पानी आएगा इसका कोई पता नहीं है।
चुनावों के दौरान नेताओं की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद वह लोगों और उनकी समस्याएं भूल जाते हैं। राजेंद्र पुनेठा, सुनीता देवी, पार्वती देवी, ममता तिवारी, गीता उप्रेती, कलावती तिवारी, दुर्गा देवी, तारा तिवारी ने जल्द समस्या ने पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें