फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतार और लोनिवि कालोनी में पेयजल संकट गहराया

Mon, 12 Mar 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जल कल अभियंता कार्यालय का घेराव करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गर्मी शुरू होते ही जिले के विभिन्न स्थानों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जिला मुख्यालय के छतार वार्ड और लोक निर्माण विभाग की आवासीय कालोनी में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान के  डिविजन कार्यालय में जल कल अभियंता का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं तथा अन्य उपभोक्ताओं की ओर से जल मूल्य में की गई बेतहाशा बढ़ोत्तरी का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि विभाग ने पूर्व में अधिक राशि के समायोजन का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि पेयजल योजना में पर्याप्त पानी होने के बावजूद वितरण की खराब व्यवस्था के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। एक ओर उपभोक्ताओं को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी जल संस्थान की ओर से भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। यदि पानी ही नहीं मिलना है तो उपभोक्ता बिलों का भुगतान क्यों करें। प्रेमा जोशी, तनुजा पुनेठा, सोहन सिंह डसीला, लोकेश पुनेठा सहित अन्य उपभोक्ताओं ने जल मूल्य में बढ़ोत्तरी को वापस लेने और नियमित पेयजल आपूर्ति करने की मांग उठाई। इस दौरान लोनिवि आवासीय कालोनी की महिलाओं ने भी जल कल अभियंता को पेयजल के लिए खरी खोटी सुनाई। दीपा गहतोड़ी, तुलसी जोशी, सरोजनी बोहरा, पुष्पा आदि महिलाओं ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें