बनबसा (चंपावत)। तृतीय स्व. सूबेदार मोहन चंद मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ड्रीम इलेवन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक राजेंद्र चंद और चंद्रशेखर चंद ने किया।
भजनपुर के खेल मैदान में मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला ड्रीम इलेवन और आनंदपुर की टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर आनंदपुर की टीम ने आठ विकेट पर 107 रन बनाए। हरीश चंद ने 24 रन बनाए। जवाब में ड्रीम इलेवन ने पांच विकेट पर 110 रन बना मैच जीत लिया। केतन ने 33 रन बनए। अंपायर जगदीश चंद और शुभम चंद रहे। स्कोरिंग साहिल रावत ने की। वहां समाज सेवी सुरेश चंद, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे। आयोजक शिव चंद के अलावा कमेटी सदस्यों ने सहयोग दिया।