फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक प्रतियोगिता में लोहाघाट अव्वल

Tue, 13 Dec 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा भवन में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। महोत्सव में लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और चंपावत के कलाकारों ने हिस्सा लिया।  लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम वादन, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अर्जुन ढेक की अध्यक्षता और राजेश चौबे और जीवन मेहता के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, ब्लाक आर्गनाइजर जसवंत खड़ायत ने अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में लोक गीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता में लोहाघाट ब्लाक ने पहला, पाटी ने दूसरा और बाराकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नाटक में लोहाघाट, बाराकोट, चंपावत ब्लाक की टीमें क्रमश: पहले तीन स्थान में रही। निर्णायक प्रकाश राय, बेबी प्रियंका, सुरेश राजन ने सहयोग किया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान लालमणि राय, रियल संस्था के रितेश राय आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के आयोजन में एनके जोशी, विनोद सिंह, ओम प्रकाश, नवीन कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें