टनकपुर (चंपावत)। एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में शहर के वार्ड संख्या पांच नईबस्ती निवासी कनिष्का यादव ने कहा है कि वर्ष 2019 में उसका विवाह हरदोई निवासी विवेक कुमार यादव से हुआ। तब मायके वालों ने सामर्थ के अनुसार उसे दहेज भी दिया, लेकिन विवाह के कुछ ही दिन बाद से ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग कर ससुराल के लोगों ने जब उसे ज्यादा प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देने लगे तो वह मायके आकर रहने लगी। इस बीच मायके वालों ने सुसराल पक्ष के लोगों से बात मामला सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं माने और उसे मुकदमा दर्ज करने के लिए विवश किया। एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि कनिष्का की तहरीर पर आरोपी पति विवेक कुमार, ससुर कृष्ण कुमार यादव, सास प्रियंका यादव, देवर सचिन यादव, ननद रोहिनी और ज्योति के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा 3/4 आई आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 504, 506 तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।