चंपावत में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हेलमेट मैन, एसपी और अन्य। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में एसपी अजय गणपित ने शनिवार को 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत रोडवेज स्टेशन पर दोपहिया बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। मुख्य अतिथि हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र यातायात के नियमों की आवश्यकता, इनका पालन करने, दोपहिया वाहन में दोनों व्यक्तियों के हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान लोगों को साइबर सेल टोल फ्री नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीओ विपिन चंद्र पतं, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय, सुंदर सिंह गनघरिया, प्रभारी यातायात ज्योति प्रकाश, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ललित मोहन, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद