फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी के सड़क विहीन गांवों में मरीजों के लिए डोली ही सहारा

Tue, 03 Jun 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के विकासखंड पाटी के सड़क विहीन गांव में बीमार को डोली से ले जाते लोग। स्रोत : नंदू
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के सड़क विहीन गांव में बीमार और गर्भवतियों के लिए डोली का ही सहारा है। पटनगांव, गीजू बसान, बांस बस्वाड़ी, जमनटाक, डौड़ और घिंघारूकोट गांव के लोगों को सड़क का इंतजार है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित गांवों के लिए सड़क निर्माण की घोषणा की थी। साल बीत गया लेकिन सड़क के लिए कार्यवाही नहीं हुई। लंबे समय से क्षेत्र के लोग सांगों के घिंघारुकोट तोक से बांस बस्वाड़ी तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। सांगों ग्राम पंचायत के घिंघारूकोट तोक से बांस-बस्वाड़ी तक सड़क के विस्तारीकरण का कार्य वर्ष 2021 से लंबित है। राज्य योजना के तहत सड़क के विस्तारीकरण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
फरवरी 2024 में सीएम की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में सड़क निर्माण की आस जगी थी। स्थानीय निवासी नंदू पांडेय बताते हैं कि सड़क सर्वे पूरा होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घिंघारूकोट-बांस बस्वाड़ी 4.5 किमी सड़क बनने से क्षेत्र हल्द्वानी, चंपावत, पिथौरागढ़ और टनकपुर से सीधे जुड़ जाएगा और लोगों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन

कोट
सांगों घिंघारुकोट तोक से बांस बस्वाड़ी सड़क का संशोधित प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। 1.25 किमी डामकरीकरण और शेष कटिंग, नवनिर्माण कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। - हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लोहाघाट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें