फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न होने से डोली बन रही मजबूरी

विज्ञापन
सड़क नहीं होने से कलजाख के बीमार हेम जोशी को डोली के सहारे ले जाते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पल्सो गांव के कलजाख तोक में सड़क नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। पांव में गंभीर चोट लगने से गांव के एक व्यक्ति को पहले पांच किलोमीटर तक डोली के सहारे पल्सो सड़क तक लाया गया। पल्सो उसे सड़क वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हेम जोशी (38) अपने पिता धर्मानंद जोशी के वार्षिक श्राद्ध में गए थे। इस बीच फिसलने से उनके पांव टूट गया। ग्रामीणों ने डोली बनाकर उन्हें पल्सों तक पहुंचाया। ग्रामीण त्रिभुवन जोशी, दिनेश, हरीश जोशी, जगदीश, धर्मानंद, कमल, शिवानंद, सतीश जोशी आदि की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से वाहन के जरिये अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को अभी भी डोली से लाना मजबूरी बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि कलजाख-पल्सों के बीच सड़क न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बताया गया कि विधायक निधि से इस सड़क का कुछ शुरुआती हिस्सा 2018 में काटा गया, लेकिन ये सड़क भी वाहन चलाने लायक नहीं है। लोगों ने खराब सड़क की मरम्मत के साथ सड़क की बकाया तीन किमी की कटिंग करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें