फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैय्या दूज मेले को मजपीपल, बगौटी पहुंचे डोले

Thu, 08 Nov 2018 10:48 PM IST
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे मडलक से मजपीपल की ओर देवीरथ ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे मडलक में भैय्या दूज के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को लेकर वैष्णवी मंदिर की विशेष सजावट हुई है। बृहस्पतिवार को देवी रथ मडलक मंदिर से मजपीपल और बगौटी गांव लाया गया। भैय्यादूज के दिन इसी डोले में विराजमान होकर मां भगवती मडलक को प्रस्थान करेंगी। 
विज्ञापन


भैय्या दूज पर शुक्रवार को बगौटी, मजपीपल, मडलक और देवीमैत बुंगा से देवी रथ यात्राएं निकलेंगी। भैय्या दूज क्षेत्र का अकेला बड़ा मेला होता है जिसमें आसपास के गांवों के अलावा नेपाल क्षेत्र के लोग भी शिरकत करते हैं। मेले को भव्य रूप देने के लिए यहां के लोग जुटे हुए हैं। मेले के दौरान मजपीपल, मडलक, बगौटी और देवीमैत बुंगा से निकलने वाले डोले आकर्षण का केंद्र होते हैं।

मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह बना हुआ है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, डॉ. सतीश पांडेय, शंकर दत्त, पूरन पंत, गणेश बोरा, राजपाल सामंत, बद्री सिंह, संतोक सिंह, अनिल पांडेय, दयाकृष्ण, प्रेम राम, देवी चंद, सुभाष कुमार, मनोहर राम, भीम दत्त आदि तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें