फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि की डोला रथ यात्रा निकली

Sun, 16 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि की डोला रथ यात्रा निकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री मां पूर्णागिरि महोत्सव के चौथे एवं अंतिम दिन खूनाबोरा गांव से मां पूर्णागिरि की डोला रथ यात्रा निकली। रथ यात्राओं के मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही महोत्सव संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। शनिवार रात को महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बाद में देवी जागरण हुआ।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद दुर्गम रास्तों को पार करते हुए खूनाबोरा गांव से मां पूर्णागिरि की रथ यात्रा निकली। पूर्णागिरि के रूप में पार्वती देवी और महाकाली के  रूप में हयात सिंह बोहरा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। देवी रथ के पीछे महिलाएं मां का गुणगान कर चल रही थी। रथ यात्रा के मंदिर में  विसर्जन होने के बाद महोत्सव का समापन किया गया।

इस अवसर पर बलांई, मझेड़ा, नई बलांई, चौड़ा राजपुरा, खेतीगाड़, कफलेख, लोहाघाट, चंपावत आदि  स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह, नवीन बोहरा, कैलाश बोहरा, भय्यू बोहरा, मनोज कुमार, शिव तिवारी,  पुष्कर बोहरा, निलाप मेहता, आनंद गिरि, चंदन बिष्ट आदि ने भक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें