फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमा महोत्सव में नहीं निकलेगी डोला रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के चलते वर्ष झूमा महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। मुख्य मेले के दिन डोला रथ यात्राएं नहीं निकलेंगी और न ही महोत्सव के दौरान कोई कार्यक्रम ही किए जाएंगे। यह फैसला ग्रामीणों और आयोजकों की हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में झूमा महोत्सव ने कोरोना महामारी को देखते हुए महोत्सव स्थगित करने की सहमति दी। तय किया गया कि कोरोना को देखते हुए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पांच दिनी महोत्सव के दौरान राईकोट महर, राईकोट कुझ्ंवर, पाटन-पाटनी गांवों और मां झूमाधुरी मंदिर में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्य मेले में 26 अगस्त पाटन-पाटनी और राईकोट महर गांवों से डोला रथ यात्राएं नहीं निकाली जाएंगी और न ही रात्रि जागरण होगा। दोनों ही गांवों के देव डांगर झूमा मंदिर पहुंचकर मंदिर की परिक्रमा करेंगे। बैठक में पाटन-पाटनी के ग्राम प्रधान जानकी बोहरा, राईकोट महर के गिरीश राम, राईकोट कुंवर के प्रदीप कुंवर, प्रकाश बोहरा, ललित प्रसाद पांडेय, धन सिंह पाटनी, पूरन राम, सुभाष विश्वकर्मा, नरोत्तम पाटनी, कमलाकांत पांडेय, हेम पाटनी, गिरीश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें