वन पंचायत की सुरक्षा को लेकर मंत्रणा करते संगठन के चंपावत के जिलाध्यक्ष दान सिंह कठायत औेर अन्य प
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पंचायती जंगलों में वन पंचायतों की अनुमति के बगैर कार्य कराने पर वन पंचायत संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष दान सिंह कठायत का कहना है कि यह कदम न केवल वन पंचायतों को कमजोर करता है, बल्कि वन पंचायत नियमावली का भी उल्लंघन है।
पंचायतों की अनापत्ति के बगैर चालखाल, चैकडैम या अन्य कामों को कराने पर विरोध करने का एलान किया है। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि संसाधनों की कमी के बावजूद वन पंचायतें जंगलों को बचाने और बढ़ाने की मुहिम चलाए हुए हैं। लेकिन वन पंचायतों को न संसाधन मिल रहे हैं और न ही किसी अन्य तरह का सहयोग। संगठन ने वन पंचायत निमयावली के प्रावधानों को कठोरता से लागू करने के साथ ही वन पंचायतों को सशक्त करने पर जोर दिया। इसके लिए संगठन जल्द ही रणनीति भी तय करेगा। इस मौके पर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त जोशी भी मौजूद थे। ब्यूरो