चंपावत। व्यापार मंडल अध्यक्ष पर चंपावत के एक वर्कशॉप परिसर में एक कर्मी की पटाई करने के आरोप की जांच अभी शुरू नहीं हो सकी है। बुधवार को हुई इस वारदात की तफ्तीश के लिए चंपावत बाजार के चौकी प्रभारी सोनू सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया था, लेकिन सोनू सिंह का कहना है कि उनके पास घटना से संबंधित कोई दस्तावेज कोतवाली से नहीं पहुंचे है। कागजात मिलने के बाद जांच शुरू की जाएगी।
शाह मोटर्स में काम करने वाले राजकुमार ने बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे उनके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष पर अपने तीन साथियों के साथ वर्कशॉप में आकर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की थी। वहीं शाह मोटर्स के स्वामी सुधीर साह का कहना है कि पिटाई से संबंधित नौ मिनट से अधिक सीसीटीवी फुटेज पुलिस की जांच टीम को सौपी जाएगी। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी ने भी राजकुमार पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार का मामले की जांच कराई जा रही है।