फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट अस्पताल में रोस्टर से हुई चिकित्सकों की तैनाती

Fri, 24 Oct 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में लंबे समय बाद सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ की रोस्टर से तैनाती हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में राहत मिलेगी। इस समस्या को अमर उजाला ने 23 अक्तूबर के अंक में सर्जन की तैनाती करने की मांग शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने उपजिला अस्पताल लोहाघाट में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ के लिए अगले सप्ताह से रोस्टर जारी कर दिया है। सर्जन डॉ. हिमांशु पांडे को हर बुधवार, शुक्रवार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक को बृहस्पतिवार और शनिवार को सेवाएं देंगे। अस्पताल में चिकित्सकों की रोस्टर से तैनाती होने से करीब 90 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के चौमेल, पम्दा, सुई, लोहाघाट और बाराकोट,पाटी ब्लॉक के लोगों को इलाज में राहत मिलेगी। इससे मरीजों को निजी अस्पतालों या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
इससे पहले क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने के लिए 13 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता था। इससे उनके जेब पर असर पड़ने के साथ ही समय भी बर्बाद होता था। इससे लोगोंं को काफी परेशान होना पड़ता था। अब चिकित्सकों की रोस्टर से तैनाती होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
उपजिला अस्पताल लोहाघाट में सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती सप्ताह में दो दो दिन के लिए रोस्टर के तहत की गई है। अगले सप्ताह से रोस्टर शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को इलाज में मदद मिलेगी। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें