फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर लौटे डाक्टर और कर्मचारी

Mon, 18 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में गंगाशील के डाक्टरों तथा अन्य कर्मचारियों ने सोमवार से अपना काम शुरू कर दिया है। यहां के सभी डाक्टर और अन्य कर्मचारी पिछले 18 दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सीएमओ डा.विनोद टोलिया से हुई वार्ता के बाद उनके आश्वासन पर कर्मचारी काम पर वापस आ गए। अलबत्ता उन्होंने फिर चेतावनी दी है कि यदि यूनिट हैड डा.रवि सिन्हा की पुन: तैनाती की गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। सोमवार को हड़ताल खुलने से रोगियों ने राहत की सांस ली। ओपीडी में 280 मरीजों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन


सोमवार से अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.अश्विनी पंचाल, फिजिशियन डा.अजय, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा.सुपर्णा, डा.सुशीला साह, दंत रोग विशेषज्ञ डा.अरूण मिश्रा, ईएनटी सर्जन डा.आयुष मित्तल, ईएमओ डा.आशीष ने काम करना शुरू कर दिया है। डा.सुपर्णा ने गर्भवती महिलाओं के 13 अल्ट्रासाउंड किए। जबकि डा.पंचाल ने पांच दर्जन तथा फिजिशियन डा.अजय ने भी 50 से अधिक रोगी देखे। स्थानीय प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जोशी के अनुसार हड़ताल के कारण लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए अब और बेहतर तरीके से उनकी सेवाएं करने का संकल्प दोहराया गया है। उनका कहना था कि उनका संघर्ष प्रबंधन से है न कि रोगियों से।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें