फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट:डॉक्टर दंपती की चेतावनी ने दिखाया असर, अवमुक्त हुआ वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल के डॉक्टर दंपती अब इस्तीफा नहीं देंगे। जून में नियुक्ति के बाद से अब तक वेतन नहीं मिलने से नाराज डॉक्टर दंपती की सरकारी सेवा छोड़ने की चेतावनी दी थी। अमर उजाला ने नौ सितंबर को प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था। खबर का असर हुआ। दोनों डॉक्टरों सहित कुल 22 स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन की राशि बुधवार को मुख्यालय से निर्गत कर दी गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय से बुधवार को वेतन की राशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल के बांड वाले आठ डॉक्टरों सहित कुल 22 स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले दो से तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। इस वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। वेतन के लिए जिला अस्पताल की ओर से कई बार बजट की भी मांग की गई। मंगलवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी वेतन के लिए डीजी से बात करने और फिर भी वेतन मिलने में देरी होने पर अपने स्तर से आर्थिक मदद की पेशकश करने की बात कही थी। पीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि वेतन के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेज मार्च 2021 तक के लिए 74 लाख रुपये की मांग की गई थी। बुधवार को महानिदेशालय से 45 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
कोट
बांड वाले आठ डॉक्टर और 14 संविदा कर्मियों के वेतन की राशि मुख्यालय से अवमुक्त कर दी गई है। वेतन बिल कोषागार भेज दिए गए हैं। अगले दो दिन में डॉक्टर और अन्य सभी कर्मियों के खातों में वेतन की राशि स्थानांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके जोशी,
पीएमएस, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें