फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के सभी रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियां की जाएं

विज्ञापन
चंपावत में डीएम को ज्ञापन देते चिन्हित राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन की जिला इकाई ने मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने जिला अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरे जाने, विकास प्राधिकरण खत्म किए जाने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरना स्थल पर बसंत तड़ागी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिला बनने के लंबे समय बाद भी मूलभूत समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है।
उन्होंने जिला अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने, लोहाघाट, टनकपुर और बनबसा की नजूल भूमि को फ्री होल्ड कर भवन स्वामियों को मालिकाना हक देने, लोहाघाट व चंपावत में स्टेडियम निर्माण, बाराकोट में एसडीएम और तहसीलदार की स्थायी तैनाती, लोहाघाट में बस स्टेशन का निर्माण, छूटे आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण और क्षैतिज आरक्षण देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां नवीन मुरारी, औंकार धौनी, भुवन जोशी, डीके पांडेय, बृजेश माहरा, प्रकाश तिवारी, मोहन चौधरी, ललित गोस्वामी, भुवन खर्कवाल, सुधीर साह, मंदीप सिंह ढेक, किशन गिरी, श्याम सिंह कार्की, होशियार सिंह मेहता, हरीश अधिकारी, देवकी नंदन पांडेय, दिनेश पांडेय, सतीश जोशी, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें