फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं तो दुकानों में प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल ने बिना मास्क पहने ग्राहकों को दुकानों में प्रवेश पर रोक लगाने और कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय किया गया कि बाजार में बगैर अनुमति के फेरी लगाने वाले दुकानदारों का व्यापार मंडल विरोध करेगा। खड़ी बाजार के व्यापारियों ने सुबह नौ से शाम सात बजे तक चेन लगा वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। कई फड़,खोखा व्यापारियों की ओर से सामान फैलाने से दुकानों के ढकने से हो रहे नुकसान, गांधी प्रतिमा के पास खड़े होने वाले निजी वाहन, बाइक और आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहनों से आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पुलिस और प्रशासन के साथ बैठक कर व्यापार मंडल ने इस मसलों का समाधान निकालने की बात कही। बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, महामंत्री सतीश जोशी, नगर उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री नवल जोशी, कोषाध्यक्ष केदार दत्त जोशी, विकास साह, मयूख चौधरी, अशोक वर्मा, मंदीप ढेक, पवन जोशी, नीरज वर्मा, ललित बोरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें