फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अतिक्रमण की जद में आ रहे गरीबों को न उजाड़ें

Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में डीएम नवनीत पांडे के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। संवा
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रोजी-रोटी चला रहे ग्रामीणों को नहीं हटाने की मांग की है। अगर ऐसा करना जरूरी है, तो ऐसे लोगों को हटाए जाने से पूर्व दूसरा स्थान उपलब्ध कराई जो। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। ऐसे में एनएच किनारे कई दशकों से दुकान चलाने वाले कमजोर माली हालत वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार की इस कार्रवाई से सैंकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, जगत सिंह, प्रताप सिंह, नाथ सिंह, जगदीश पांडे, नरेश जोशी, विमल पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें