चंपावत में ऑलवेदर सड़क पर स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे स्वाल डेंजर जोन पर किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। शुक्रवार को डीएम ने एनएच मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार, कंपनी एचएमबीएस टेक्सटाइल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रितेश गुप्ता और अन्य के साथ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान स्वाला किमी 106-300 में बनाए जा रहे रैंप निर्माण और एंकरिंग कार्य की प्रगति की जानकारी डीएम ने अधिकारियों से ली गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र योजनाबद्ध तरीके से मार्ग खोलने का कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद ने बताया कि स्वाला में रैंप और एंकरिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मौसम और परिस्थितियों अनुकूल होने पर शनिवार अपराह्न तक एनएच मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।