फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दूरस्थ कोटकेंद्री में पहली बार डीएम ने सुनीं समस्याएं

Sun, 15 Dec 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। जिले के दूरस्थ कोटकेंद्री में पहली बार डीएम नवनीत पांडे 22 किमी पैदल चलकर पहुंचे। ग्रामीण उनको अपने बीच पाकर बेहद खुश हुए और खुलकर अपनी समस्याएं डीएम के सम्मुख रखीं। डीएम की मौजूदगी ने उनके लिए विकास की एक किरण को जगाया। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। क्षेत्र में स्थित जिम कार्बेट स्थल के सुधारीकरण का मामला भी डीएम के सामने रखा गया।
विज्ञापन

सड़क मार्ग से सबसे अधिक दूरी पर 22 किमी पर स्थित कोटकेंद्री पहुंचे डीएम का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी और ग्रामीणों ने कोटकेंद्री खर्राटाक को सड़क मार्ग से जोड़े जाने का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया। बताया कि वर्तमान समय में कोटकेंद्री खर्राटाक चूका पैदल मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण आना जाना भी आसान नहीं है।
मंदिर समिति अध्यक्ष ने क्षीणा स्थान से सिद्धमणि स्थल तक पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही खर्राटाक में जिम कार्बेट स्थल का सौंदर्यीकरण करने की अपील की। इससे पूर्व डीएम विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ पोथ पहुंचे। पोथ से हैडा होते हुए डीएम प्राचीन सिद्धमणि मंदिर पहुंचे। यहां मनोज पांडेय, मोहन पांडेय, शंकर तिवारी, मथुरा दत्त पांडेय, प्रकाश तिवारी, भैरव पांडेय, सूरज तिवारी, नेत्रभल्लभ तिवारी, ललित सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें