शिविर में समस्या सुनते विधायक और डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
बहुउद्देशीय शिविर में डीएम ने 410 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में डीएम एसएन पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोग आए। डीएम ने फरियादियों और संबंधित अधिकारियों के बीच संवाद भी कराया। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निराकरण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकार का वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है, इसके तहत कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों को अधिक समय किसानों के बीच गुजारना होगा।
कहा कि अधिकारी फल, सब्जी उत्पादन क्षेत्रों पर कार्ययोजना तैयार कर प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने का भी प्रयास करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरूंग, उर्मिला चंद, सीडीओ आरसी तिवारी, डीईओ आरसी पुरोहित, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।