फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रकार के वाहनों की चेकिंग सख्ती के साथ करें

विज्ञापन
चंपावत में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
डीएम एसएन पांडेय ने निजी वाहनों, टैक्सियों, उत्तराखंड सड़क परिवहन, स्कूली बसों सहित सरकारी वाहनों की चेकिंग सख्ती के साथ करने के निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। उन्होंने ओवर स्पीड पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर स्पीडोमीटर स्थापित करने के साथ खराब पड़े रिफ्लेक्टेड टेपों को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को खतरे वाले स्थानों पर क्रश बैरियर लगाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने रोडवेज वाहन चालकों की ओवर स्पीड पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पीडोमीटर स्थापित करने और निजी वाहनों की तरह रोडवेज में भी यात्रियों के नाम, मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार करने के प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने स्कूल बसों, रोडवेज बसों और मुख्य रूप से सरकारी विभागीय व हायर किए गए वाहनों में ओवर लोडिंग आदि को भी चेकिंग के दायरे में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ को लोनिवि, पीएमजीएसवाई आदि विभागों द्वारा निर्मित, बिना पास सड़कों का संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, उप जिलाधिकारी पाटी शिप्रा जोशी, लोहाघाट आरसी गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, एआरटीओ रश्मि भट्ट, ईई लोनिवि बीसी पंत, विद्युत राजेश मौर्या, जल संस्थान बिलाल युनुस, एई एनएच एनसी पांडेय, एसएओ जीडी पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें