लोहाघाट (चंपावत)। थाना पुलिस ने क्रिसमस और नववर्ष के उत्सव को देखते हुए क्षेत्र के होटल स्वामियों और डीजे संचालकों के साथ जागरूकता गोष्ठी की। इस दौरान उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित रखने के सख्त निर्देश दिए। किसी भी स्थिति में रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।