चंपावत जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। सूबे की महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री एवं चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में 25 जून को जिला नियोजन समिति (डीपीसी) की बैठक होगी।
इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 की जिला योजना की संरचना पर विचार विमर्श और अनुमोदन किया जाएगा। इस दौरान जिला योजना की संरचना और विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी। इस बैठक से पूर्व डीएम नवनीत पांडे की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और सभी को जिला नियोजन समिति की बैठक में सभी सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे।
इस मौके पर सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, अर्थ संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।