फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला पंचायत को 1.69 करोड़ रुपये मिले, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Sun, 05 Apr 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। 15 वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार से जिला पंचायत को विकास कार्यों के लिए 1.69 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। यह राशि अलग-अलग किश्तों में जिला पंचायत के खातों में प्राप्त हुईं है। इससे जिला पंचायत स्तर के कार्यों होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत चंपावत को केंद्र सरकार की ओर से अनटाइड ग्रांट के रूप में अलग-अलग दो किस्तों में कुल 97.04 लाख की राशि मिली है। इसके अलावा टाइड ग्रांट के तहत केवल एक किस्त मिली है जिसमें से प्रथम किस्त के तहत 72.79 लाख की धनराशि भी स्वीकृत हुईं।
विभाग के मुताबिक टाइड ग्रांट की द्वितीय किस्त आनी बाकी है। यह बजट से जिला पंचायत स्तर पर रुके हुए विकास कार्यों में खर्च होंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए बजट जारी होता है। इस बार जिले को 15 वें वित्त आयोग के तहत केंद्र सरकार की ओर से टाइड और अनटाइड ग्रांट के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11.50 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की टाइड ग्रांट की दूसरी किस्त आनी बाकी है।
विज्ञापन

- चार ब्लॉकों के विकास कार्यों को मिलेगी गति
जिला पंचायत को धनराशि मिलने के बाद चारों ब्लॉक में विकास कार्यों में गति आएगी। चंपावत विधानसभा के चंपावत ब्लॉक और लोहाघाट विधानसभा के लोहाघाट, पाटी, बाराकोट ब्लॉक में विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें