फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Mar 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील और एसडीएम कार्यालय के साथ सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर के श्रीखंड चौड़ में बनाने की मांग को लेकर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा। अधिवक्ताओं के सभी न्यायिक कार्यों से विरत रहने के कारण वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इससे पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने तहसील, एसडीएम कार्यालय और सब रजिस्ट्रार कार्यालय को वर्तमान स्थान से श्रीखंड चौड़ में शिफ्ट करने की मांग उठाई थी, लेकिन आज तक उनकी मांग के अनुरूप तीनों ही कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर अथवा उसके आसपास स्थापित नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए अधिवक्ता आगे भी अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

प्रदर्शन करने और बैठक में शामिल होने वालों में बार संघ सचिव निर्मल तड़ागी, संयुक्त सचिव पवन ज्योति मनराल, उपाध्यक्ष राजेंद्र रैंसवाल, कोषाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, अमरनाथ वर्मा, विपिन पुनेठा, सुरेश चंद्र जोशी, प्रहलाद सिंह पाटनी, गिरीश चंद्र राय, नरेश सिंह ढेक, गुणानंद थ्वाल, दीप जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें