टनकपुर(चंपावत)। जियें पहाड़ समिति की ओर से पुस्तकालयों में छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने समिति के न्यू लाइब्रेरी, मां पूर्णागिरि तहसील, नगरपालिका, ज्ञान खेड़ा, छीनी गोठ, सैलानी गोठ और बनबसा के फागपुर आदि नागरिक पुस्तकालय में करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं कॉपी, पेन वितरित किए। जिला समन्वयक ने बताया कि समिति का उद्देश्य छात्र छात्राओं को नशे से दूर रखना है। इस दौरान दरबान सिंह मेहरा, हरिओम सेठी, अमित जोशी, संजू चौड़ाकोटी, राज जोशी, अशोक कुमार, विशाल नेगी, सौरभ नेगी, अंकित खर्कवाल, ऋषभ श्रीवास्तव, मीनू शर्मा, दीपाली, नेहा सिंह, त्रिभुवन बिष्ट, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।