फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग को अधूरा छोड़े जाने पर जताई नाराजगी

Tue, 20 May 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश विकास संघर्ष समिति ने चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग को अधूरा छोडने पर गहरी नाराजगी जताई है। संघर्ष समिति ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर सीएम की घोषणा के अनुरूप मोटर मार्ग का पूरा निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी का कहना है कि गुमदेश क्षेत्र नेपाल सीमा से लगा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसकी जनसंख्या लगभग 50 हजार है। गुमदेश क्षेत्र के लोग लंबे समय से जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ाव की मांग कर रहे हैं। बताया कि वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने इस मार्ग को स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन विभिन्न कारणों से यह मार्ग आज तक पूर्ण रूप से निर्मित नहीं हो सका।
हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने के उपरांत भूमि पूजन हुआ। लेकिन पता चला कि मार्ग का सुधारीकरण केवल चंपावत से चिलकोटी, खेती तक ही किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों में भारी निराशा है। संघर्ष समिति ने कहा कि चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटरमार्ग को पूर्ण रूप से यथावत बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें