फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल न करने के बयान पर नाराजगी

विज्ञापन
लोहाघाट में शिक्षामंत्री के बयान के बाद नाराजगी जताते एनआईओएस और डीएलएड टीईटी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एनआईओएस, डीएलएड, टीईटी संघ ने शिक्षा मंत्री की ओर से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में उन्हें शामिल न करने के बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित एनआईओएस, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि भर्ती प्रक्रिया में उन्हें शामिल नहीं किया गया तो वह न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ के जिला प्रभारी ललित नाथ ने नेतृत्व में एनआईओएस, डीएलएड, टीईटी संघ ने शिक्षा मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई। वक्ताओं का कहना था कि 15 जनवरी को एनसीटीई के आदेश और शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से सभी प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया गया था कि एनआईओएस, डीएलएड को भर्ती परीक्षा में सम्मलित किया जाए। लेकिन आदेश के दो दिन बाद ही शिक्षा मंत्री ने इन अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में शामिल न करने का तुगलगी बयान जारी कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, हिमांशु ओली, कृष्ण लाल, पंकज कुमार, अर्जुन सिंह, योगेश नाथ, नवल किशोर, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें