कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के चलत लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कार्यालय परिसर में साजिद अली सिद्दीकी और गुंसाई सिंह किरौला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मिनिस्टीरियल कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। इस मौके पर हिमांशु वर्मा, नवीन सिंह देउपा, ईश्वरी राम, भगवती प्रसाद पांडेय, नवीन राम आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संवर्ग का पुनर्गठन करने, नायब तहसीलदार के 10 फीसदी पदों में पदोन्नति देने, ग्रेड-पे 2400 रुपए के बजाय 2800 करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने आदि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लोहाघाट कचहरी परिसर में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। पीसी पांडेय, बची सिंह जीना, ललित मोहन खोलिया, दीपा जोशी, मोनिका कनौजिया आदि ने कहा कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उधर, पाटी, बाराकोट तहसीलों में भी मिनिस्टीरियल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे।
चार सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन में जीवन सिंह मनवाल, राहुल उपाध्याय, कमल पंत, सुनील बिष्ट, संजय सिंह, गोदावरी शर्मा शामिल थे।